फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेलते-खेलते सांप पर रखा हाथ, डेढ़ साल के बच्चे को डसा

Fri, 31 Jul 2026 02:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुमरजी में बृहस्पतिवार दोपहर घर के आंगन में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम को जहरीले काले सांप ने डस लिया। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को पकड़ लिया और बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां समय पर एंटी वेनम दिए जाने से उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

गांव निवासी विष्णु ने बताया कि उनका डेढ़ वर्षीय बेटा नैतिक घर के आंगन में खेल रहा था। घर के पास झाड़ियां होने के कारण वहां से एक काला सांप निकलकर आ गया। खेलते-खेलते बच्चे ने सांप पर हाथ रख दिया, जिससे सांप ने उसे डस लिया।
बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर आंगन में पहुंची। बेटे के पास सांप को देखकर वह घबरा गई और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने मिलकर सांप को काबू में कर लिया।
विज्ञापन

उधर, परिजन तुरंत बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे एंटी वेनम दिया। उपचार के बाद बच्चे की हालत में सुधार है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि बच्चे की स्थिति अब खतरे से बाहर है और उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें