फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन दुकानों के ताले चटकाए, हजारों का माल पार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों के ताले चटकाकर हजारों का माल चोरी
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र में मथुरा रोड पर छह दुकानों में की वारदात
नकदी और सामान दुकानों से पार कर ले गए शातिर बदमाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित आधा दर्जन दुकानों के चोरों ने ताले चटका दिए। यहां से बदमाश नकदी और हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
लोकेंद्र सिंह पुत्र कोमल सिंह निवासी मनीपुर (इगलास) की मथुरा रोड बौहरे वाली देवी मंदिर के निकट वरुण सेनेटरी एवं पेंट्स के नाम से दुकान है। यहां से बदमाश दुकान का ताला तोड़कर चार सबमर्सिबल पंप और करीब दो हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

पास ही में सतीश कुमार फौजी निवासी रायक मुरसान की प्रतीक हार्डवेयर की दुकान से भी बदमाश ताला तोड़कर करीब तीन हजार रुपये गल्ले से चोरी कर ले गए। इसके अलावा मार्बल की दुकान का भी बदमाशों ने ताला चटकाया। यहां पर आधा दर्जन दुकानों के बदमाशों ने ताले तोड़े। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें