फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन इलाकों के काटे जाएंगे विद्युत तार

Thu, 24 Mar 2016 12:04 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। शहर में 25 मार्च को श्रीगोविंद भगवान रथयात्रा की धूम रहेगी। रथयात्रा के मार्ग में विद्युत तारों से कोई हादसा न हो, इसलिए विद्युत विभाग ने इन तारों को हटाने की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस बार भी गोविंद भगवान की रथयात्रा धूमधाम से निकलेगी। जहां से भी यह रथयात्रा गुजरेगी, वहां के रास्तों को सुरक्षित करने के लिए विभाग विद्युत तार कटवाएगा। अवर अभियंता विनोद तोमर की मानें तो गोविंद भगवान की रथयात्रा शहर के नयागंज, छपैटी मौहल्ला, मोतीबाजार, पसरट्टा बाजार, घंटाघर, सब्जी मंडी आदि स्थानों से होकर गुजरेगी, इसलिए इन मार्गों पर सड़कों को क्रास कर रहे तारों को 25 मार्च की सुबह कटवा दिया जाएगा, और काफी नीचे तक लटक रहे तारों को ऊंचा किया जाएगा। जिससे कि रथयात्रा सकुशल रूप से बिना किसी भय के निकल सके। उन्होने बताया कि इन इलाकों की बिजली अगले दिन 26 मार्च को ही सुचारू हो सकेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें