फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज ई-सुविधा केन्द्र के माध्यम से हज यात्रियों को मिलेगी सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
हज ई- सुविधा केंद्र के माध्यम से जायरीनों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन के निर्देशों पर जिले में हज ई सुविधा केंद्र व हज फैसिलीटेटर सेंटर बनाए गए हैं। अल्पसंख्यक विभाग की ओर से मदरसा काशिफ-उल-उलूम, पत्थर वाली रोड, इगलास अड्डा, हाथरस एवं मदरसा सना माइनॉरिटी, करीम नगर, सिकंदराराऊ हज ई सुविधा केंद्रों को बनाया गया है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया है कि 11 अक्तूबर से हज-2020 हेतु फार्म जमा होने का कार्य शुरू हो चुका है। फार्म ऑनलाइन होने की आखिरी तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है। हज कमेटी के द्वारा हज-2020 में प्रक्रिया शत-प्रतिशत ऑनलाइन/डिजिटल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन फार्म का प्रारूप वेबसाइट पर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब हज आवेदकों को राज्य हज समिति के कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पडे़गी। हज यात्रियों की संख्या के अनुपात में निकटतम दूरी को ध्यान रखते हुए 500 हज यात्रियों पर एक हज ई-सुविधा केंद्र्र बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें