फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नाई का नगला में विद्युत चेकिंग टीम के साथ हुई भिड़ंत, हंगामा

विज्ञापन
हाथरस: नाई का नगला में बिजली चेकिंग टीम के साथ मारपीट के बाद जानकारी करती पुलिस। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
चेकिंग में बिजली कर्मी से मारपीट पर हंगामा
विज्ञापन

एक कर्मी के साथ की मारपीट, मौके पर पहुंची पुलिस
एक दर्जन से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ दी तहरीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के नाई का नगला में मंगलवार को बिजली चोरी रोकने के लिए पहुंचे बिजली अधिकारियों ने लोगों से भिड़ंत हो गई। कुछ लोगों ने एक संविदा कर्मी से मारपीट कर दी। इस मौके पर खासा हंगामा खड़ा हो गया और पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात सामान्य हुए। हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बिजली अधिकारियों का अमला शहर के नाई का नगला पहुंचा और वहां चेकिंग करने लगा। बिजली टीम को देखकर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। वहां खासी तड़का-भड़की हुई। कुछ लोगों ने एक संविदाकर्मी के साथ मारपीट कर दी और एसडीओ की गाड़ी हवा निकाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ हंगामा मचा रहे लोग वहां से खिसक गए। बिजली महकमे द्वारा एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। इस मामले में एसडीओ एसएन पांडेय का कहना है कि नाई नगला में बिजली चोरी रोकने के दौरान हंगामा हुआ है। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें