फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: शादी में गेस्ट हाउस मालिक ने की जमकर मारपीट, दुल्हन के भाइयों को सरिया से पीटा, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 02 Feb 2024 12:10 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक गेस्ट हाउस में शादी थी। शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस के मालिक की बरातियों से कहासुनी हो गई। इस दौरान हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के भाई बीचबचाव के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि गेस्ट हाउस के मालिक ने आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह में मारपीट हो गई। आरोप है कि गेस्ट मालिक ने आठ-दस आरोपियों के साथ मिलकर दुल्हन के भाइयों पर सरिया व टंकी के ढक्कनों से हमला कर दिया। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के जोगिया निवासी चंदा पुत्र केदार सिहं निवासी जोगिया की 31 जनवरी की रात बाईपास स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी थी। शादी समारोह के दौरान गेस्ट हाउस के मालिक की बरातियों से कहासुनी हो गई। इस दौरान हंगामा खड़ा हो गया। दुल्हन के भाई बीचबचाव के लिए वहां पहुंचे। चंदा का आरोप है कि गेस्ट हाउस के मालिक ने आठ अन्य लोगों के साथ मिलकर उन पर हमला कर दिया। हमले में चंदा, सूरज व अंशु निवासीगण जोगिया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें