फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गहरे रंग और हल्की साड़ियों का बढ़ा क्रेज

विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर साड़ी दिखाते दुकानदार। संवाद। - फोटो : samvad
विज्ञापन
त्योहारों और आगामी लगन-सहालग के सीजन को लेकर महिलाओं की पसंद में बदलाव देखने को मिल रहा है। भारी काम और नग-सितारों से सजी साड़ियों का चलन अब कम हो रहा है। बाजार में इन दिनों गहरे रंग और हल्के वजन वाली साड़ियों की मांग तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन

शहर के कपड़ा बाजार और साड़ी शोरूम में जॉर्जेट, शिफॉन और क्रीप फैब्रिक महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। व्यापारियों के अनुसार ग्राहक भारी कढ़ाई और गोटा-पत्ती के बजाय साधारण, चमकदार और ग्रेसफुल साड़ियों को पसंद कर रही हैं। बिना भारी सितारे या वर्क के भी फैब्रिक की प्राकृतिक चमक इन्हें आकर्षक बना रही है।
बाजार में डार्क मरून, बॉटल ग्रीन, रॉयल ब्लू, वाइन और डार्क पर्पल जैसे रंगों की विशेष मांग है। हल्की होने के कारण इन्हें पूरे दिन आसानी से पहना जा सकता है। साड़ी विक्रेता पीयूष शेट्टी और अशोक कुमार ने बताया कि नई रेंज बजट में भी उपलब्ध है। बाजार में 800 से 3000 रुपये तक की कीमत में विभिन्न डिजाइनों की साड़ियां मिल रही हैं। मध्यमवर्गीय परिवारों और युवतियों में इनका खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें