फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: शेरवानी और इंडोवेस्टर्न ड्रेस में सजेंगे दूल्हे

Fri, 17 Apr 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
शहर की एक दुकान पर शेरवानी पसंद करता युवा। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
सहालग से रेडीमेड गारमेंट्स के बाजार की रौनक लौट आई है। दूल्हों के परिधानों में इस बार हल्के रंगों की शेरवानी और इंडोवेस्टर्न ड्रेस खासा पसंद की जा रहीं हैं। एक हजार रुपये से शेरवानी व इंडोवेस्टर्न ड्रेस की शुरूआत होती है, लेकिन अच्छी बिक्री तीन से पांच हजार रुपये कीमत की शेरवानी की है। वहीं कुर्ता पायजामा व पेंट की कीमतें भी करीब एक हजार रुपये तक हैं।
विज्ञापन




कारोबारियों के अनुसार इस बार क्रीम, ऑफ-व्हाइट, पेस्टल पिंक, लाइट गोल्ड जैसे हल्के रंगों की शेरवानी की मांग अधिक है। दूल्हे पारंपरिक लुक के साथ आधुनिक स्टाइल को अपनाते हुए इंडोवेस्टर्न ड्रेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही सहालग को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानों को सजा लिया है। नए-नए डिजाइनों का स्टॉक भी मंगा लिया है।



बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है, खरीदारी जोरों पर है। दूल्हों के लिए वेस्टर्न लुक की पैंट-शर्ट की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। वहीं हल्दी और मेहंदी जैसे कार्यक्रमों के लिए कुर्ता-पायजामा और कुर्ता-पैंट की मांग में भी इजाफा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार ग्राहकों का रुझान हल्के और आरामदायक कपड़ों की ओर अधिक है, ताकि वे शादी के समारोहों में स्टाइल के साथ-साथ सहजता भी महसूस कर सकें।
विज्ञापन







मुख्य रूप से वेस्टर्न लुक की पेंट व शर्ट की बिक्री बढ़ी है। लोग सिंपल लुक की ओर अग्रसर हैं, वहीं जेंटस में स्ट्रेट जींस भी लोकप्रिय हो रही है। अच्छी बिक्री है।
विज्ञापन


-इंद्र कुमार वार्ष्णेय, रेडीमेड विक्रेता।





हल्के कलर की स्टाइलिश शेरवानी अधिक पसंद की जा रही है। कुर्तों की कई रेंज बाजार में आई हैं, जिनको विशेष आयोजनों के लिए पसंद किया जा रहा है।

-यश अग्रवाल, रेडीमेड विक्रेता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें