फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सगाई के अगले दिन शादी से किया इनकार, तोड़ा रिश्ता, लड़के वालों की डिमांड सुन लड़की वाले परेशान

Thu, 13 Nov 2025 05:40 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सगाई के अगले दिन ही लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
शादी से इनकार - फोटो : सांकेतिक फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सगाई के बाद लड़के वालों ने शादी से इन्कार कर दिया। लड़की वालों का आरोप है कि दहेज में कार की मांग को लेकर रिश्ता तोड़ा जा रहा है। अब तक कार्यक्रम व तैयारी में उनके तीन लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। 

विज्ञापन


आगरा जनपद के खंदौली के गांव आबिदगढ़ी निवासी मोहित ने कोतवाली चंदपा में इसकी शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव बूलगढ़ी के युवक से तय हुई थी। सगाई हो चुकी है, शादी 19 फरवरी की थी। मोहित ने बताया कि वे गेस्ट हाउस वाले को 50 हजार रुपये एडवांस भी दे चुके हैं। सगाई के अगले दिन ही लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। फोन पर बात करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस पर मोहित व परिवार के अन्य लोग 13 नवंबर को गांव बूलगढ़ी पहुंचे। 

आरोप है कि लड़के की मां व तीनों बहनों ने शादी से साफ इनकार कर दिया। यही नहीं समझाने पर अभद्रता की गई। आरोप है कि लड़के वाले दहेज में कार मांग रहे हैं। तीन लाख रुपये खर्च होने तथा रिश्तेदारों में शादी की जानकारी के कारण लड़की वाले परेशान हैं। एसएचओ चंदपा श्याम सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

             

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें