फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अलाव से चारपाई में लगी आग, दादी-नातिन झुलसीं, तीन गर्म पानी से जले

Sat, 27 Jan 2024 05:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी मोहश्री चारपाई पर बैठकर अलाव ताप रहीं थी। उनकी नतिन शिवानी भी चारपाई पर बैठी हुई थी। किसी तरह से चारपाई ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते चारपई से आग की लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से दादी और नातिन झुलस गईं।
विज्ञापन
अलाव से लगी आग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू में अलाव से चारपाई में आग लग गई। इससे चारपाई पर बैठी दादी और नातिन झुलस गईं। इधर अलग-अलग स्थानों पर तीन अन्य गर्म पानी से झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के कस्बा मेंडू निवासी मोहश्री चारपाई पर बैठकर अलाव ताप रहीं थी। उनकी नतिन शिवानी भी चारपाई पर बैठी हुई थी। किसी तरह से चारपाई ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते चारपई से आग की लपटें उठने लगीं। आग की चपेट में आने से दादी और नातिन झुलस गईं। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। जैसे तैसे उन्हेंने आग पर काबू पाया। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

इधर, पुष्पेंद्र पुत्र कृष्णमुरारी निवासी सादाबाद गेट थाना सदर कोतवाली, मानवी पुत्री योगेश निवासी बागमूला चौराहा थाना सदर कोतवाली व पायल पुत्री बृजेश निवासी इगलास अड्डा थाना हाथरस गेट गर्म पानी से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का उपचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें