फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ग्राम प्रधान ने पत्नी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी मुकदमा दर्ज, गिरफ्तार किया

Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ग्राम प्रधान से पत्नी ने महिलाओं के बारे में पूछा तो उसने उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोका गया।
विज्ञापन
मुरसान कोतवाली - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र के गांव कोटा के ग्राम प्रधान योगेश पर पत्नी को पीटने का आरोप है। सुनीता ने पुलिस को बताया कि 1 दिसंबर की रात 11 बजे उनका पति योगेश दो महिलाओं को घर पर लेकर आया था। इस दौरान योगेश की मां व उसका छोटा भाई चंदन भी घर पर मौजूद था। आरोप है कि जब योगेश से पत्नी ने महिलाओं के बारे में पूछा तो उसने उनको पीटा और जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन


पीड़ित पत्नी ने 112 नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन उसे रोका गया। इसके बाद साथ आई एक महिला के मोबाइल से उसने 112 नंबर पर कॉल की। मौके पर पीआरवी व मुरसान थाना पुलिस पहुंच गईं। आरोप है कि योगेश ने पुलिस कर्मियों से भी अभद्रता की। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप गिरी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी ग्राम प्रधान योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें