फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सबमर्सिबल से तार-उपकरण और बैटरी चोरी, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

Tue, 02 Dec 2025 06:32 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चोर खेत में लगे सबमर्सिबल से तार, पाइप, पंप के उपकरण, फावड़ा, इन्वर्टर और बैटरी चुरा ले गए। करीब दो माह पूर्व इसी नलकूप से चोरों ने स्टार्टर एवं पाइप चुरा लिया था।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनपद एटा की कोतवाली जलेसर के गांव भ्यांऊ निवासी केलन सिंह ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी है। चोर सबमर्सिबल से तार-उपकरण और बैटरी चुरा ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


 केलन सिंह ने रिपोर्ट में लिखा है कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव बहादुरपुर देवकरण में उन्होंने रामगोपाल दीक्षित का खेत फसल के लिए पट्टे पर लिया था। 1 दिसंबर रात चोर वहां लगे सबमर्सिबल से 12 मीटर तार, 60 किग्रा पाइप, पंप के उपकरण, फावड़ा, इन्वर्टर और बैटरी चुरा ले गए। 

अब उसके सामने फसल में पानी लगाने की समस्या पैदा हो गई है। करीब दो माह पूर्व इसी नलकूप से चोरों ने स्टार्टर एवं 80 किग्रा पाइप चुरा लिया था। कोतवाली प्रभारी मंयक चौधरी के बताया कि तहरीर मिल चुकी है और चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें