फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: गणित के प्रश्नों ने उलझाया, भौतिकी के प्रश्न रहे आसान

Sat, 28 Feb 2026 02:43 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
रामबाग इंटर कॉलेज से यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को हाईस्कूल गणित एवं इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षाएं संपन्न हुईं। गणित के प्रश्नपत्र ने जहां कई परीक्षार्थियों को उलझन में डाला, वहीं भौतिक विज्ञान के प्रश्नों का अधिकांश विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ उत्तर दिया।
विज्ञापन


हाईस्कूल गणित की परीक्षा में पंजीकृत 15,818 परीक्षार्थियों में से 14,769 ने परीक्षा दी, जबकि 1,049 अनुपस्थित रहे। पहली पाली में ही इंटर के विभिन्न ट्रेड की परीक्षा में 378 में से 373 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और पांच अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 16,396 में से 15,355 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1,041 अनुपस्थित रहे।
इसी पाली में इंटर सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 198 में से 193 ने परीक्षा दी और पांच अनुपस्थित रहे। डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन






गणित का प्रश्नपत्र थोड़ा लंबा था और कुछ प्रश्न घुमावदार थे, जिससे समय प्रबंधन में दिक्कत हुई। कई प्रश्नों को हल करने में काफी समय लगा।
-दीपक।





-
गणित में दो-तीन प्रश्न ऐसे थे, जिनमें अधिक गणना करनी पड़ी, जिससे थोड़ा तनाव महसूस हुआ। हालांकि बाकी पेपर संतुलित रहा।
-हर्षित।





-
गणित का पेपर अपेक्षाकृत कुछ कठिन था और अधिकतर प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित थे। संख्यात्मक प्रश्नों में कुछ दिक्कत रही।
-अंशपाल।



-
प्रश्न समझने में आसान थे और तैयारी के अनुरूप ही आए थे, लेकिन हल करने के बाद उत्तर का मिलान करना थोड़ा सा मुश्किल हो रहा था।
-चाहत रावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें