फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आर डी गर्ल्स डिग्री कॉलेज पहुंची राज्यपाल, हाथरस हादसे पर बोलीं यह

Thu, 18 Jul 2024 11:43 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हाथरस के श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंची। वहां पर स्वर्णोदय महोत्सव में राज्पाल का स्वागत किया गया।
विज्ञापन
स्वर्णोदय महोत्सव में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हाथरस पहुंच गई हैं। श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के स्वर्णोदय महोत्सव में वह शिरकत कर रही हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल हाथरस के श्री रामेश्वरदास अग्रवाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में पहुंची। वहां पर स्वर्णोदय महोत्सव में राज्पाल का स्वागत किया गया। महोत्सव का आगाज छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर किया। राज्यपाल आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन 17 जुलाई से ही सतर्क दिखा।
विज्ञापन


हाथरस हादसे पर बोलीं राज्यपाल
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि हाथरस में जो घटना हुई, जिसमें सैकड़ों ने जान गंवाई। मैं उनको श्रद्धांजलि देती हूं, प्रभु उनको चरणों में स्थान दें। उन्होंने कहा कि हम भगवान तो है नहीं, खुद भगवान का दर्जा लेकर कहते हैं कि मेरी चरण रज ले लो, उससे कष्ट दूर होते है, यह क्या सही है। चरण रज से कब कष्ट दूर होते हैं। सुदर्शन चक्र दिखाता है, भगवन श्री कृष्ण ने सुदर्शन चक्र निकला था, गुनहागार को खत्म करने के लिए । इस घटना में जो भी शामिल है, उसको सजा मिलनी चाहिए। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें