फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सील तोड़कर सरकारी राशन चोरी, रिपोर्ट दर्ज

Thu, 28 May 2026 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम नगला कुंवरजी में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के सरकारी चावल की कालाबाजारी और प्रशासनिक आदेशों की धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आया है। एसडीएम सदर के निर्देश पर हुई कार्रवाई के बाद सील तोड़कर संदिग्ध खाद्यान्न गायब करने के आरोप में मकान मालिक के खिलाफ हाथरस गेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसडीएम राज बहादुर सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सरकारी सील से छेड़छाड़ गंभीर मामला है।
विज्ञापन





पूर्ति निरीक्षक (आपूर्ति) वीरेश मौर्य को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कुंवरजी स्थित एक मकान से अवैध रूप से सरकारी चावल का काला कारोबार किया जा रहा है। एसडीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने 21 मई की शाम मकान पर छापेमारी की।



छापेमारी के दौरान करीब दो घंटे तक इंतजार करने के बाद भी मकान मालिक या कोई दावेदार मौके पर नहीं पहुंचा। मुख्य द्वार पर ताला लटका होने के कारण जब टीम ने खिड़की से अंदर झांका, तो वहां प्लास्टिक की बोरियों में भारी मात्रा में खाद्यान्न भरा हुआ दिखाई दिया। अधिकारियों ने मकान को सील कर दिया और 22 मई को नोटिस चस्पा कर दिया।
विज्ञापन







चालाकी पड़ी भारी, नोटिस के बाद खुली पोल
मकान मालिक त्रिदेव यादव ने 22 मई को एसडीएम के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह मथुरा गया था, उसने सील खोलने का अनुरोध किया। उसी दिन शाम तहसीलदार सदर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षक की मौजूदगी में जब टीम सील खोलने पहुंची, तो सील की स्थिति सही नहीं थी। आरोपी त्रिदेव यादव के पास मकान की चाबियां थीं। उसने सील तोड़कर अंदर रखा सारा खाद्यान्न गायब कर दिया और साक्ष्य छुपाने के इरादे से ताले पर दोबारा अवैध सील लगा दी। दोनों कमरों के फर्श पर सिर्फ चावल के दाने बिखरे मिले। तहसीलदार सदर की रिपोर्ट और एसडीएम के आदेश पर हाथरस गेट थाने में आरोपी त्रिदेव यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें