फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: सड़क पर बिखरी मिलीं सरकारी दवाएं, एक्सपायरी तारीख भी नहीं हुई थी समाप्त, जांच कमेटी गठित

Sun, 25 Aug 2024 10:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

जो दवाएं मिलीं, उनमें आंखों और कान के ड्रॉप के अलावा अन्य दवाएं शामिल थीं। इनकी एक्सपायरी तारीख भी अभी समाप्त नहीं हुई थी। सवाल उठ रहा था कि आखिर इन दवाओं को यहां किसने फेंका है।
विज्ञापन
सड़क पर पड़ीं सरकारी दवाएं - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर के अलीगढ़ रोड पर 24 अगस्त की देर रात एक नाले के बाहर लोगों ने काफी संख्या में सरकारी अस्पताल में मरीजों को बांटे जाने वाली दवाएं सड़क पर बिखरी देखीं। कुछ लोग इन दवाओं को वहां से ले गए, जबकि कुछ लोगों ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

विज्ञापन

 
प्रभारी सीएमओ ने मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया है। अलीगढ़ रोड पर जो दवाएं मिलीं, उनमें आंखों और कान के ड्रॉप के अलावा अन्य दवाएं शामिल थीं। इनकी एक्सपायरी तारीख भी अभी समाप्त नहीं हुई थी। 

सवाल उठ रहा था कि आखिर इन दवाओं को यहां किसने फेंका है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि दो सदस्यीय कमेटी जांच करेगी, जिसमें एसीएमओ डॉ. राजीव राय व एक एसीएमओ को नामित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें