फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan: आज धूमधाम से होगी गोवर्धन पूजा, बनेगा अन्नकूट का प्रसाद

Sat, 02 Nov 2024 02:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ब्रज की देहरी होने की वजह से हाथरस में भी गोवर्धन पूजा का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए जाएंगे। शाम को विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की जाएगी। 
 
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिलेभर में आज 2 नवंबर को गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों में गोवर्धन की पूजा की जाएगी। गोबर से गोवर्धन बनाए जाएंगे। शाम को पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाकर प्रसाद बांटा जाएगा।

विज्ञापन


दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। ब्रज में गोवर्धन पूजा पर्व काफी धूमधाम से मनाई जाती है। ब्रज की देहरी होने की वजह से हाथरस में भी गोवर्धन पूजा का पर्व आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन महाराज बनाए जाएंगे। शाम को विधि-विधान के साथ गोवर्धन महाराज की पूजा की जाएगी। 

अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। मंदिरों में सुबह से धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू होगा। सुबह दूध, दही, घी, शहद, बूरा आदि से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। शहर से बड़ी संख्या में ट्रेन, बस व निजी वाहनों से श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन और गोवर्धन के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें