फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान धन्वतंरि से की सुख समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान धन्वंतरि से की सुख-समृद्धि की कामना
विज्ञापन

नगला बेलनशाह में पूजा-अर्चना के साथ हुआ कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह भगवान धन्वंतरि की स्तुति की गई। भगवान धन्वंतरि से विश्व में सुख-समृद्धि शांति एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई। पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
नगला बेलनशाह स्थित पूर्व चेयरमैन डौली माहौर ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के सक्षम दीप प्रज्ज्वलित किया। इस मौके पर वासुदेव माहौर, वैद्य मोहन बृजेश, डॉ. रमेश चंद्र माहौर ने बताया कि औषधि एवं स्वास्थ्य के जनक भगवान धन्वंतरि थे। चाचा हाथरसी ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. डीके जैन ने कहा कि हमें सुबह उठकर भगवान धन्वंतरि का स्मरण करना चाहिए। कार्यक्रम में लालाराम कुशवाहा, डॉ. भगवान सिंह माहौर, ओमप्रकाश शर्मा, अनिल कुशवाहा, महावीर सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। अंत में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष डौली माहौर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें