सम्मान पाकर चालक-परिचालकों के खिले चेहरे
रोडवेज कार्यशाला में किया गया सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रोडवेज में अच्छा कार्य करने वाले चालक-परिचालकों को शुक्रवार को रोडवेज कार्यशाला में सम्मानित किया गया। मिष्ठान वितरण किया गया।
उल्लेखनीय है करीब डेढ़ साल से चालक-परिचालकों के सम्मान की इच्छा शुक्रवार को पूरी हुई। डिपो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चालक राजवीर सिंह, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार, ओमप्रकाश, ओमप्रकाश, हरी निवास शर्मा, चोब सिंह, अनिल कुमार, धर्मेद्र सिंह, सतीश चंद्र, विजयपाल व परिचालक अर्जुन सिंह, दीपक बाबू, भवतेंद्र शर्मा, मुनेश कुमार, जावेद आजाद, आशीष कुमार, देवेंद्र कुमार, हरीश कुमार, मुकेश यादव, गिर्राज सिंह को एआरएम शशी रानी द्वारा प्रशस्ति पत्र और दीपक भेंटकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, राजवीर सिंह, राकेश कुमार, शशी शर्मा आदि कर्मी मौजूद थे।