फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएम ने 15 मिनट में कर लिया दौरा

Wed, 22 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से शिकायत करती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा बुधवार को विशेष यात्री वाहन से हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए पहुंचे। यहां आमजनों और रेलवे कर्मचारियों की शिकायतों को सुनकर उनका मूड ऑफ हो गया। अपना दौरा महज 15 मिनट में ही पूरा कर वह कोच में जाकर बैठ गए। शिकायतों पर ठोस आश्वासन न मिलने और जीएम द्वारा जल्द दौरा खत्म करने को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने स्टेशन पर जमकर हंगामा भी काटा। 
विज्ञापन


जीएम निर्धारित समय से 1 घंटे 45 मिनट की देरी से दोपहर करीब 1:15 बजे सिटी स्टेशन पर पहुंचे। उनके विशेष यात्री वाहन से उतरते ही पहले से मौजूद शिकायतकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इनमें आरटीआई कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और मीडियाकर्मी भी मौजूद थे। इसके बाद राजीव मिश्रा ने स्टेशन का निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण के दौरान वह विशिष्ट श्रेणी प्रतीक्षालय में जाकर बैठ गए। यहीं पर लोगों ने अपनी शिकायतें उनके सामने रखना शुरू कर दिया।

मेंडू नगर पंचायत अध्यक्ष मंजू सिंह और उनके पति डीपी सिंह ने मेंडू स्थित रेलवे फाटक को बंद किए जाने के विरोध में ज्ञापन सौंपा। वहीं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व महामंत्री मोहन पंडित, मुकेश कौशिक, सुरेश चौधरी, नारायण लाल आदि ने जीएम को ज्ञापन सौंपकर ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर आक्रोश जताया। आरटीआई कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल ने स्टेशन पर लगे स्वामी विवेकानंद के शिलालेख को हटाए जाने पर हैरानी जताई और ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


इसमें लिखा था कि स्वामी विवेकानंद ने हाथरस के स्टेशन मास्टर रहे सदानंद को यहां आकर अपना पहला शिष्य बनाया था। गौरव ने सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय न होने की शिकायत भी की। मुरसान के चेयरमैन देशराज सिंह ने भी एक्सप्रेस ट्रेनों के मुरसान स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई। जीएम ने बताया कि कमिश्नर सेफ्टी का क्लीयरेंस मिलते ही फुटओवर ब्रिज का निर्माण पूर्ण कर दिया जाएगा। तालाब चौराहे पर ओवरब्रिज को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से जनरल असिस्मेंट ड्राइंग मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।  

शिकायतों पर जीएम ने कहा कि वह निरीक्षण करने आए हैं। सभी को डीआरएम से शिकायत करनी चाहिए। हाल ही में डीआरएम निखिल पांडेय दौरे पर आए थे, उन्हें शिकायतें देनी चाहिए थी।  डेढ़ बजे करीब जीएम कई शिकायतकर्ताओं को नजरअंदाज कर अपने कोच में जाकर बैठ गए। बंद किए गए मेंडू फाटक के बारे में कुछ भी स्पष्ट न करने पर मौजूद लोगों ने जीएम के विरोध में कोच के बाहर जमकर हंगामा किया। सिटी स्टेशन से रवाना होने के बाद जीएम राजीव मिश्रा ने अगसौली स्टेशन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ डीआरएम निखिल पांडेय समेत रेलवे के गोरखपुर मुख्यायल और इज्जतनगर मंडल के अधिकारी मौजूद थे।

साहब.. रिश्वत लेकर एलॉट करते हैं आवास
रेलवे की महिला कर्मचारी ने जीएम को जब यह बताया कि स्टेशन पर मौजूद आवास रिश्वत लेकर एलॉट किए जाते हैं, तो सभी चौंक पड़े। महिला कर्मचारियों ने कहा कि स्टेशन अधीक्षक की मिलीभगत के कारण कई आवासों पर अभी तक पूर्व कर्मचारियों ने कब्जा जमा रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें