फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कूलर छूते ही बेहोश होकर गिरे शीशा कारोबारी, हुई मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

Thu, 10 Sep 2026 10:17 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक भूपेंद्र अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे तीन साल के बच्चे और पत्नी को बिलखता छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
करंट से मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के नगला नाई में बुधवार रात घर में रखे कूलर में उतरे करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय भूपेंद्र की मौत हो गई। भूपेंद्र का हाथ जैसे ही कूलर से टच हुआ, वैसे ही वह अचेत होकर गिर गए। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन


भूपेंद्र कुमार (28) पुत्र गेंदालाल की इगलास रोड पर शीशे की दुकान है। वह बुधवार शाम को अपनी दुकान बंद कर घर लौटे थे। रात को भूपेंद्र का हाथ घर में रखे कूलर से छू गया। कूलर में करंट आ रहा था। नंगे पैर होने के कारण करंट लगते ही भूपेंद्र मौके पर ही अचेत होकर गिर गए। हादसा होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सक ने परीक्षण के बाद भूपेंद्र को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे और बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले गए। मृतक भूपेंद्र अपने परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे तीन साल के बच्चे और पत्नी को बिलखता छोड़ गए हैं। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें