फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 25 प्रत्याशियों के लिए 46,189 मतदाता देंगे वोट, महिला प्रत्याशी मात्र एक, 23 अक्तूबर को मतदान

Tue, 20 Oct 2026 01:03 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक के लिए मतदान 23अक्तूबर को है। दोनों खंड से कुल 25 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें निर्दलियों की संख्या अधिक है। महिला प्रत्याशी एक मात्र रूमा कुमारी निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। एमएलसी चुनाव में इस बार 46,189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रेक्षक हीरालाल पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस सभागार में समीक्षा बैठक की गई। एमएलसी चुनाव में इस बार 46,189 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन


बैठक में निर्वाचन तैयारियों, मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, वीडियोग्राफी एवं पोलिंग पार्टियों की रवानगी सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। प्रभारी अधिकारी कार्मिक एवं सीडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने सभी प्रभारी अधिकारियों को दायित्व निर्वहन के दिशा निर्देश दिए हैं।

बैठक का संचालन करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि निर्वाचन के लिए 29 सितंबर को अधिसूचना जारी की गई थी। जिले में स्नातक निर्वाचन के लिए 37 मुख्य एवं 11 सहायक मतदेय स्थल सहित कुल 48 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन के लिए 19 मुख्य मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी संबंधित एसडीएम एवं बीडीओ द्वारा मतदान केंद्रों का सत्यापन करा लिया गया है। प्रेक्षक ने पोलिंग पार्टियों के रवानगी एवं वापसी स्थल नौरंगी लाल इंटर कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
Trending Videos

एमएलसी चुनाव 2026
आगरा खंड में दो सीटों पर हो रहा चुनाव 
  • स्नातक
  • शिक्षक
आगरा स्नातक खंड में 13 उम्मीदवार
आगरा शिक्षक खंड में 12 उम्मीदवार 
मतदान 23 अक्टूबर को 
मतगणना 27 अक्टूबर को 
महिला प्रत्याशी केवल 1

प्रमुख प्रत्याशी
भाजपा 
स्नातक: डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह गुरुजी
शिक्षक: इंजी. हरि किशोर तिवारी 
समाजवादी पार्टी
स्नातक: शशांक यादव
शिक्षक: डॉ. आकाश अग्रवाल 

प्रत्याशी मैदान में
शिक्षक सीट पर - सपा डॉ. आकाश अग्रवाल, भाजपा हरि किशोर तिवारी, निर्दलीय आकाश अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, डॉ जगवीर सिंह, दिलीप कुमार आमौरिया, धीरज सिंह, ब्रह्मजीत सिंह, मोहम्मद वसीम कलाम, रण विजय यादव, रामू प्रसाद, राहुल पाराशर
स्नातक सीट पर - भाजपा डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरु जी, सपा शशांक यादव उर्फ सीटू, आजाद समाज पार्टी दक्ष कुमार, स्वेदेशी हिंद पार्टी मतेंद्र सिंह गहलोत, निर्दलीय अनुराग सिंह, अम्बरीश कुमार सिंह, अम्बरीश पाल सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, राहुल गुप्ता, राहुल राज कुलश्रेष्ठ, रूप सिंह, रूमा कुमारी
विज्ञापन

23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से मतदान
मतदान 23 अक्तूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान टोलियों की रवानगी 22 अक्तूबर को होगी। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23,185 पुरुष एवं 15,958 महिला सहित कुल 39,143 मतदाता हैं। इसी प्रकार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 4,444 पुरुष एवं 2,602 महिला सहित कुल 7,046 मतदाता पंजीकृत हैं।

296 मतदान कार्मिक कराएंगे मतदान
निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए रिजर्व कार्मिक सहित 296 मतदान कार्मिकों की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा एवं निगरानी की दृष्टि से निर्वाचन क्षेत्र को सात जोन एवं 37 सेक्टर में विभाजित किया गया है। मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी के लिए 67 वीडियोग्राफर लगाए गए हैं। 67 मतदेय स्थलों पर 134 मतपेटियां प्रयोग में लाई जाएंगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पोलिंग पार्टियों की रवानगी एवं वापसी नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से होगी। निर्वाचन संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम संचालित है, जिसका दूरभाष नंबर 0571-2420141 है।

दो बूथों में परिवर्तन
पूर्व में जेकेबी इंटर कॉलेज काजिमाबाद अतरौली में बनने वाला 89 नंबर मतदेय स्थल अब केएमबी इंटर कॉलेज अतरौली हो गया है। इसी तरह से 91 ग्रामोदय हाईस्कूल बरला का मतदेय स्थल अब 91 रघुनंदन इंटर कॉलेज छर्रा कर दिया गया है। 92 नंबर बूथ के पाली इंटर कॉलेज पाली मुकीमपुर का नाम बिहारीलाल भारती इंटर कॉलेज पालीमुकीमपुर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें