फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को शादी हुई सुबह परीक्षा देने पहुंच गई छात्रा

विज्ञापन
सादाबाद के एक परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देती नवविवाहिता। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

लाल जोड़े में हाथों मेें मेंहदी लगाए और साथ में पेन लिए जब एक दुल्हन एग्जाम हॉल में पहुंची तो इन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। सादाबाद क्षेत्र के गांव बहरदोई में रात में ही दुल्हन बनी नीरेश अपनी विदाई से पहले ही 12 वीं की बोर्ड परीक्षा देने आई। पढ़ाई के प्रति इस छात्रा की ललक को देखकर सभी ने उसकी तारीफ की। यह छात्रा परीक्षा केंद्र पर चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन

गांव बहरदोई स्थित गोविंद सिंह इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा चल रही है। परीक्षा केंद्र पर गुरूवार की सुबह उस वक्त सभी आश्चर्यचकित रह गए जब एक छात्रा दुल्हन बनकर परीक्षा देने पहुंची। गांव बहरदोई निवासी नीरेश पुत्री मेघश्याम इंटर की छात्रा है। उसकी इसी साल बोर्ड परीक्षा चल रही है। बुधवार की रात उसकी शादी दिल्ली के एक गांव के युवक के साथ गांव में ही हुई। अगले दिन गुरूवार को पेपर था तो शादी की सभी रस्में सुबह होने तक पूरी कर ली गईं। वह करीब आठ बजे परीक्षा केंद्र पर दुल्हन के रूप में ही परीक्षा देने पहुंची। चेकिंग के दौरान उसके हाथों पर मेंहदी लगी हुई थी। शिक्षकों ने पूछा तो उसने बताया कि बुधवार की रात ही उसकी शादी हुई है। पढ़ाई के प्रति छात्रा की निष्ठा को देखकर सभी ने उसकी तारीफ की। केंद्र व्यवस्थापक उमेश कुमार ने बताया कि नीरेश की शादी बुधवार की रात ही हुई थी और वह अगले दिन ही परीक्षा देने परीक्षाकेंद्र पर पहुंच गई। नीरेश की पढ़ाई के प्रति काफी निष्ठा थी। स्टेटिक मजिस्ट्रेट यतीशचंद्र गुप्ता ने बताया कि शादी की वजह से नीरेश काफी थकी हुई थी, लेकिन यह पढ़ाई के प्रति उनका उत्साह ही था जो उन्हें एग्जाम हॉल तक ले आया। पढ़ाई के प्रति लग्र हो तो ऐसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें