फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी से तंग आकर फांसी के फंदे पर लटकी किशोरी, मौत

विज्ञापन
गांव सलेमपुर में किशोरी की मौत के बाद परिजनों के बयान लेते एसआई रामदास पचौरी। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

गांव सलेमपुर में किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर मंगलवार की सुबह मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जब छानबीन की तो मामला बीमारी से तंग आकर आत्महत्या करने का निकला। परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही किशोरी का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक किशोरी के ताऊ ने घटना के संबंध मे पुलिस को लिखित बयान दिए हैं।
विज्ञापन

घटना के संबंध में सलेमपुर सादाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह पुत्र शंकरलाल ने एसआई रामदास पचौरी को लिखित रूप से बयान दिए कि उसके छोटे भाई सौदान सिंह की लड़की योगलता (15) कई दिन से बीमार चल रही थी। सोमवार की रात को उसने अपनी मां से कहा कि उसे ठंड लग रही है और अंदर कमरे में दरवाजा बंद करके सो गई। रात करीब तीन बजे उसकी मांग ने दरवाजा खुलवाया तो उसने नहीं खोला। आसपास के लोग मौके पर आ गए और दरवाजे को तोड़ा गया। अंदर कमरे में योगलता पंखे से गले में फंदा डालकर लटकी हुई थी, उसकी मौत हो चुकी थी। योगलता बीमारी को सहन नहीं कर पाई। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। परिजनों ने योगलता का अंतिम संस्कार कर दिया। एसआई रामदास पचौरी ने बताया कि योगलता ने बीमारी की वजह से मौत के फंदे को चूम लिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें