फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Police: खेलते-खेलते बच्ची दो सकरी दीवारों के बीच फंसी, पुलिस ने रेस्क्यू कर ऐसे बचाई जान

Tue, 23 Dec 2025 04:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

दोनों दीवारों के बीच जगह कम थी। बच्ची को निकालना इतना आसान भी नहीं था। दीवारों के बीच फंसी बच्ची रो रही थी और परेशान थी। पुलिस ने बच्ची को बात मे लगाया। उसके बाद शुरू हुआ 30 मिनट का रेस्क्यू... 
विज्ञापन
सकरी दीवारों के बीच फंसी बच्ची, दीवारों के बीच से पुलिस ने निकाला सकुशल - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बच्ची छत पर खेलते-खेलते दो सकरी दीवारों के बीच फंस गई। जगह बहुत कम थी, पर हाथरस पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्ची को उन दीवारों के बीच से निकाला और उसकी जान बचाई। परिजनों ने पुलिस के रेस्क्यू को सेल्यूट किया।

विज्ञापन


हाथरस के साथाबाद थाना अंतर्गत भगत सिंह कॉलोनी में दो मकानों की दीवारों के बीच सकरी सी जगह है। 23 दिसंबर को एक बच्ची छत पर खेल रही थी। बच्ची खेलते-खेलते सकरी दीवारों के बीच में गिर गई। वह नीचे तक चली गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सादाबाद पुलिस और मिशन शक्ति टीम वहां पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों दीवारों के बीच जगह कम थी। बच्ची को निकालना इतना आसान भी नहीं था। दीवारों के बीच फंसी बच्ची रो रही थी और परेशान थी। पुलिस ने बच्ची को बात मे लगाया। उसके बाद दीवारों को काटा गया। पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट का रेस्क्यू कर बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। बाहर निकालने के बाद बच्ची का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें उसकी स्थिति सामान्य मिली। उपचार के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द कर दिया । परिजनों ने हाथरस पुलिस के रेस्क्यू की प्रशंसा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें