फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खंभे पर चढ़े लाइनमैन को लगा करंट, झुलसा, ऊपर से नीचे गिरा, सिर में आई गंभीर चोट

Tue, 23 Dec 2025 02:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रांसफॉर्मर के फेस जोड़ने के लिए लाइनमैन खंभे पर चढ़ा। तभी अचानक हाइटेंशन लाइन में करंट आ गया, जिससे वह झुलसकर नीचे गिर गया। गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ भी बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन
लाइनमैन संजय पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के गांव सलेमपुर में 22 दिसंबर को शटडाउन लेने के बाद खंभे पर फेस जोड़ने के लिए चढ़े लाइनमैन को करंट लग गया। करंट की चपेट में आने से उनका एक हाथ झुलस गया, जबकि नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


गांव सलेमपुर में पिछले दिनों दो ट्रांसफॉर्मर फुंक गए थे, जिन्हें सोमवार को बदला गया था। इस दौरान लाइनमैन संजय पाठक पुत्र मुकुट निवासी गांव उघई ट्रांसफॉर्मर के फेस जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़े थे। तभी अचानक हाइटेंशन लाइन में करंट आ गया, जिससे वह झुलसकर नीचे गिर गए।

गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई और हाथ भी बुरी तरह झुलस गया। हादसे के तुरंत बाद ग्रामीण पवन चौधरी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल लाइनमैन को सीपीआर देकर उनकी जान बचाई। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि कार्य शुरू करने से पहले लाइनमैन ने ऊघई बिजलीघर से शटडाउन लिया था। इसके बावजूद लाइन में करंट आना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। ग्रामीणों ने बिजलीघर पर तैनात एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एक्सईएन अमित कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें