फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपटी पर तमंचा रख किया गैंग रेप।

विज्ञापन
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

घर में अकेला देखकर दो लोगों ने की घिनौनी हरकत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
कोतवाली क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर दो नामजदों ने अकेली महिला से रात में कनपटी पर तमंचा रखकर दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस मामले की तह में जाने के लिए जांच कर रही है।
बुधवार की रात को महिला घर में अकेली थी। मौका देखकर दो आरोपी रात में घर में घुस गए। महिला को पकड़कर उससे दुष्कर्म करने लगे। महिला ने शोर मचाकर खुद को बचाना चाहा तो कनपटी पर तमंचा रखकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के ज्यादा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। धमकी दी गई कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान महिला का पति गांव में ही हो रही शादी में भाग ले रहा था। पति के आने पर महिला ने उसे घटना की जानकारी दी। पति शिकायत लेकर आरोपियों के घर गया तो उसे धमकाकर भगा दिया गया। पीड़िता पति के साथ कोतवाली आई और मामले को लेकर तहरीर दी। कोतवाल डीके सिसौदिया ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें