फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: घुनी चने की दाल, दो माह से नहीं बंटा पोषाहार

Sat, 16 Nov 2024 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद, सहपऊ और मुरसान के बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण के लिए पोषाहार की सितंबर की आपूर्ति 26 अक्तूबर को पहुंची थी। इसमें चने की दाल भी शामिल थी। यह आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी गई, लेकिन जब पैकेटों को खोला गया तो दाल में घुन लगा हुआ था, कुछ कीड़े भी थे।
विज्ञापन
पोषाहार प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद, सहपऊ और मुरसान के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सितंबर के पोषाहार में आई घुनी हुई चने की दाल का वितरण नहीं हुआ है। इन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पिछले दो माह से पोषाहार का वितरण नहीं हुआ है। इससे लाभार्थी परेशान हैं और वह बार-बार आंगनबाड़ी केंद्रो के चक्कर लगा रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के कुपोषित बच्चों को पोषित करने के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। सादाबाद से करीब 200, सहपऊ से करीब 40 और मुरसान से करीब 200 पैकेट चने की दाल वापस की गई थी। इनमें एक किलो चने की दाल थी।

विज्ञापन


गौर हो कि सादाबाद, सहपऊ और मुरसान के बाल विकास परियोजना कार्यालयों पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरण के लिए पोषाहार की सितंबर की आपूर्ति 26 अक्तूबर को पहुंची थी। इसमें चने की दाल भी शामिल थी। यह आपूर्ति आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी गई, लेकिन जब पैकेटों को खोला गया तो दाल में घुन लगा हुआ था, कुछ कीड़े भी थे। इसकी जानकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के जरिए बाल विकास परियोजना अधिकारी को दी गई। इसके बाद चने की दाल व इसके साथ दिए जाने वाले अन्य पौष्टिक अहार के वितरण को रोक दिया गया।

घुन लगी हुई दाल के स्टाॅक को तीनों बाल विकास परियोजना कार्यालयों से वापस कर दिया गया, लेकिन अभी तक घुनी हुई दाल बदलकर आंगनबाड़ी केंद्रों तक नहीं पहुंरी है। इस वजह से सितंबर का पोषाहार नहीं बंटा है। अक्तूबर माह की आपूर्ति अभी तक न आने से पोषाहार का वितरण लाभार्थियों को नहीं हो सका है। सादाबाद से करीब 200, सहपऊ से करीब 40 और मुरसान से करीब 200 पैकेट चने की दाल वापस की गई थी।

सितंबर के पोषाहार में आई चने की दाल खराब निकली थी। इसे वापस कर दिया गया। अक्तूबर व नवंबर माह का पोषाहार अभी तक शासन स्तर से नहीं आया है। सितंबर की खराब दाल बदलकर आ गई है। इसी हफ्ते में उसका वितरण करा दिया जाएगा।-धीरेंद्र कुमार, डीपीओ हाथरस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें