फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग

विज्ञापन
शहर में बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष को ज्ञापन देती महिलाएं। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बंदरों के आतंक से महिलाएं परेशान हैं। शहर की गिर्राज कॉलोनी निवासी रोमी अग्रवाल ने भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी के आवास पर पहुंचकर बंदरों से निजात दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में रोमी अग्रवाल ने कहा कि पूरे शहर में पिछले दशक से बंदरों की मात्रा में बेतहाशा वृद्धि हुई है। जिससे हर गली मोहल्ले में बंदरों का भीषण आतंक है। जिसकी तरफ किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि प्रशासन से अतिमहत्वपूर्ण जनहित कार्य को लेकर हाथरस शहर में बानर शाला निर्माण या बंदरों को हाथरस से बाहर भेजने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन

बंदरों द्वारा गली मोहल्ले में लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी किया जा रहा है। बंदरों के आतंक के चलते लोगों राह चलना मुश्किल हो गया है। जिससे आमजन को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अब नवरात्र के दिनों में मंदिरों पर बंदरों का आतंक बढ़ जाता है।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं का पूजा करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की। ज्ञापन लेने वालों में भाजपा नगर टीम से कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, नगर मंत्री अर्जुन वाल्मीकि ,हरीश सैंगर, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र कौशिक, रजत अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें