विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 65 महादानियों ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन सांसद अनूप प्रधान, डीएम अतुल वत्स व एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा व सांसद प्रतिनिधि राजेश गुड्डू ने संयुक्त रूप से किया। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया।
इन लोगों ने किया रक्तदान
शहर के उद्यमी बांकेबिहारी अग्रवाल, मेंडू के रहने वाले सुमित गोस्वामी ने 60वीं बार रक्त दिया। अतुल अग्रवाल, दिलीप गोयल, नारायण माहेश्वरी, डॉ. संजीव गुप्ता, संतोष बंसल, ज्योति अग्रवाल, त्रिप्ता बंसल, लीना अग्रवाल, सरिता माहेश्वरी ने रक्तदान किया।
दीपक शर्मा, अर्चना शर्मा, मनीष चांदगोटिया, नैना शर्मा आदि ने रक्तदान किया। इसके अलावा सुनीता अरोरा, रघुनंदन अरोरा, मुकेश सिंघल, डॉ. पीसी सिंघल, दीप्ति अग्रवाल, सीमा शर्मा, नमिता गोयल व कुसुम वार्ष्णेय, ग्रामीण बैंक से क्षेत्रीय प्रबंधक राम शरण वर्मा की मौजूदगी में उत्कर्ष, आलोक कुमार, गौरव सिंह व राम मोहन उपाध्याय ने रक्तदान किया।
शिविर में रक्तदान करते महादानी। संवाद