फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता देवी बनीं सफाई कर्मचारी संघ की अध्यक्ष

विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की नई कमेठी गठन के बाद स्वागत करते कर्मचारी - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
विज्ञापन

कस्बा के बच्चा पार्क में बृहस्पतिवार को नगर पंचायत के सफाई कर्मचारियों की बैठक नवल किशोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विचार विमर्श कर कहा गया कि उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ की स्थानीय इकाई निष्क्रिय बनी हुई है। इसलिए इसका गठन सर्वसम्मति से खत्म किया जाता है और अखिल भारती सफाई मजदूर कांग्रेस संघ की नई शाखा का गठन किया जाता है। इसमें गीता कुमारी को स्थानीय इकाई का अध्यक्ष घोषित किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मनोज दिलेयर को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार को महामंत्री, शारदा देवी को मंत्री, सुनील कुमार को कोषाध्यक्ष, मंजू देवी को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया। संगठन मंत्री कुलदीप, उप संगठन मंत्री दिनेश कुमार, प्रचार मंत्री हरीशंकर, रूप किशोर सलाहकार तथा उप सलाहकार नवल किशोर को मनोनीत किया गया है। इसके अलावा राजेश कुमार, नरेश कुमार, आकाश, सावित्री देवी, पूजा देवी, सूरजमुखी, नीलम देवी, ताराचंद्र, दीपक, छोटू, चंद्रभान को सदस्य मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें