फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
प्रजापिता ब्रह्म कुमारी शिव शक्ति केंद्र में आयोजित योग कार्यक्रम में योग क्रियाएं करतीं ब्रह्? - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रजापिता ब्रह्मकुमारियों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराई गईं और स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। समाजसेवी सोमप्रकाश वार्ष्णेय ने सभी को योग का अभ्यास कराया।
स्थानीय प्रभारी वरिष्ठ राजयोग शिक्षका ब्रह्माकुमारी भावना बहन ने कहा कि योग, प्राणायाम से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। राजयोग मेडिटेशन से हमारी आत्मा की शक्तियां जागृत हो जाती हैं। इससे मन शक्तिशाली हो जाता है और मन में सकारात्मक व शुद्ध विचार उत्पन्न होने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान प्रभारी ब्रह्माकुमारी बबिता बहन ने गीता में वर्णित योग का सार समझाते हुए कहा कि योग की आवश्यकता तब होती जब मनुष्य आहार, विहार, व्यवहार, विचार, आचार में अपनी चर्म सीमा को पार कर अधर्म पर चल पड़ता है। मौके पर बीके मिथलेश बहन, रामबाबू बघेल, समाजसेवी हीरालाल, बीके राधा बहन, कमलेश बहन, भगवती भाई, प्रीतम भाई, सोनम बहन आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें