फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी हर परिस्थिति से लड़ने की सीख

विज्ञापन
महिला दिवस पर जीजीआईसी में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बागला डिग्री कॉलेज व आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें छात्राओं को सशक्त बनने की सीख दी गई।
बागला डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का उद्घाटन प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित ने मां सरस्वती के छविचित्र पर माल्यार्पण कर किया।
यहां पर नाटक, गायन, नृत्य, भाषण एवं कविता आदि के माध्यम से महिला सशक्तीकरण से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. केएन त्रिपाठी ने बताया कि महिला आदिकाल से आधुनिक काल तक हर युग में सशक्त रही हैं एवं सशक्त रहेंगी। महिलाओं को अपनी बात प्रत्येक अवसर पर दृढ़ता से रखनी चाहिए, जिससे उनका स्वावलंबन एवं सम्मान बना रहे।
विज्ञापन

डॉ. सुनंदा महाजन ने महिलाओं के प्रति हो रहे शोषण पर सबका ध्यान आकृष्ट कराया। डॉ. दीपा ग्रोवर ने कविता के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस मौके पर डॉ. यूपी सिंह, डॉ.रमा शर्मा, डॉ. विमलेश, डॉ. प्रीति वर्मा वाणिज्य, डॉ. पिंकी रानी, रेखारानी शर्मा, नीतू नागपाल, मंजू देवी, अरुण गुप्ता, राजीव अग्रवाल, केके शर्मा, यतीश नगाइच, इशांत शर्मा, चंद्र प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्राचार्या डॉ. मीता कौशल आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. सुषमा यादव के निर्देशन में शारीरिक शिक्षा विभाग एवं रेंजर्स समिति के तत्वावधान में नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्राचार्या और निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें