कृष्णा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नशीले पदार्थ का अवैध व्यापार कर और जुआ, सट्टा से अवैध धन अर्जित कर अपने, अपनी पत्नी, मां व अन्य परिजनों के नाम से चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। इनमें दो मकान, तीन खेत और बैंक खाते हैं। इन्हें जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शुक्रवार को कस्बे के मोहल्ला वामन खेड़ी निवासी एक गैंगस्टर अपराधी कृष्णा पुत्र की करीब 60 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ आनंद कुमार व उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने की।
विज्ञापन
सीओ ने बताया कि कृष्णा ने अपने साथियों के साथ मिलकर नशीले पदार्थ का अवैध व्यापार कर और जुआ, सट्टा से अवैध धन अर्जित कर अपने, अपनी पत्नी, मां व अन्य परिजनों के नाम से चल-अचल संपत्तियां बनाई हैं। इनमें दो मकान, तीन खेत और बैंक खाते हैं। इन्हें जब्त कर लिया गया है।
कुछ समय पूर्व भी अभियुक्त के बड़े भाई और भाभी के नाम पर दर्ज लगभग 50 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति हाथरस जंक्शन पुलिस ने कुर्क कर ली थी। अभियुक्त कृष्णा के विरुद्ध पूर्व में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री, लड़ाई-झगड़ा, जान से मारने का प्रयास संबंधी करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। डीएम के आदेश पर उसकी कुर्क की गई संपत्ति पर उपजिलाधिकारी सदर को रिसीवर नियुक्त किया गया है।