फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी आढ़तिया के यहां ईडी का छापा

Sat, 19 Aug 2023 12:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड स्थित अनाज मंडी में शुक्रवार की दोपहर को अचानक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पहुंची। टीम ने अनिल कुमार की आढ़त पर मौजूद फर्म मालिक एवं अन्य लोगों से पूछताछ की। टीम के आने की जानकारी से मंडी में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे अन्य आढ़तियों को भी पुलिस ने फर्म में प्रवेश नहीं करने दिया।
विज्ञापन





हाथरस की अनाज मंडी से हरियाणा के चावल मिल को बड़ी मात्रा में धान की आपूर्ति की जाती है। इसमें बड़ा गड़बड़झाला सामने आया है। इसकी जांच चंडीगढ़ ईडी की टीम कर रही है। जांच के तार हाथरस के एक अनाज आढ़तिया से जुड़ने की वजह से शुक्रवार को ईडी की टीम ने यहां आकर अनिल कुमार नामक आढ़ती के यहां छापा मारा। टीम की ओर से देर शाम तक आढ़तिया, उनके परिवार के सदस्य और कर्मचारियों से पूछताछ की गई। टीम द्वारा कई दस्तावेज भी साथ ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें