फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: 18 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज, सभी आरोपी भेजे जा चुके हैं जेल

Sat, 21 Nov 2026 09:40 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्याकांड के 18 आरोपियों की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपी अभी जेल में हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली वाला चौक निवासी प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस ने 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले में कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली सदर के दिल्ली वाला मोहल्ला निवासी सोनू की छह अप्रैल को हत्या हुई थी और सात अप्रैल को सहपऊ क्षेत्र में नाले में उनका शव मिला था। इस प्रकरण में मृतक की बहन ने मोहल्ले के ही कमल शर्मा व उसके भाई गौरव शर्मा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में शुभम उर्फ माइटी, रुद्र पाठक, कार्तिक गुप्ता, निशांत उर्फ छोटू, कन्हैया, ललित ठाकुर, आकाश, मोनिशकांत शर्मा, विशाल शर्मा, शौर्य भारद्वाज, साहिल वाल्मीकि उर्फ साहिल कुमार, वंश सौनी उर्फ दीपेश, कृष्णा उर्फ पार्थ, द्वारिका शर्मा उर्फ डैना, पवन कुमार उर्फ हनुमान और वंश दीक्षित के नाम सामने आए। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब कोतवाली सदर एसएचओ अवधेश कुमार सिंह ने मामले में इन सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें