फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रिमांड पर आया गैंगवार का आरोपी, हथियार बरामद

Fri, 17 Jul 2026 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
गैंगवार में पुलिस एनकाउंटर के डर से सरेंडर करने वाले आरोपी हेमु ठाकुर उर्फ सचिन को पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड लिया। न्यायालय ने सात घंटे की रिमांड मंजूर की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन


18 जून को हतीसा बाईपास पर कैलाश ढाबे के पास दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। दोनों ओर से जमकर फायर हुए थे। इस हमले के दौरान रोड भी जाम हो गया था। पुलिस ने दोनों पक्ष के आठ लोगों पर एफआईआर दर्ज की।
पुलिस ने एनकाउंटर में सबसे पहले मोना ठाकुर को गिरफ्तार किया। इसके बाद शानू की गिरफ्तारी हुई। पुलिस की गोली से बचने के लिए जितेंद्र ठाकुर ने छह जुलाई को आगरा और हेमू ठाकुर निवासी गंगचौली ने सात जुलाई को हाथरस जिला न्यायालय में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने हेमू को रिमांड पर लिया और घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद किया। शेष फरार चल रहे आरोपी भी सरेंडर करने की फिराक में हैं। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि इनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें