चंदपा थाना क्षेत्र के ग्राम परसारा में एक अवैध क्लीनिक पर कार्रवाई करते हुए आरोपी झोलाछाप सहित चार स्टाफ कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौ के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. साहब सिंह द्वारा यह कार्रवाई की गई।
स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी झोलाछाप विनोद को बीती 17 जून को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। आरोपी ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और लगातार अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करता रहा। 15 जुलाई को टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी मरीजों को मौके पर ही इंजेक्शन और ड्रिप लगाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
क्लीनिक में बायोमेडिकल कचरे का उचित निस्तारण नहीं किया जा रहा था। सीओ सादाबाद ने बताया कि एक डाक्टर व चार अज्ञात स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि जिन लोगों को नोटिस दिए गए थे, उनके जवाब न मिलने पर दोबारा जांच कराई जाएगी। संवाद