हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के इलाके की रहने वाली महिला ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीते एक अप्रैल को गांव के ही चार युवकों ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। जहां एक-एक कर सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यहीं नहीं इन लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया।
हाथरस कोतवाली सदर में न्यायालय के आदेश पर महिला से हथियार के बल पर सामूहिक दुष्कर्म करने व घटना वीडियो बनाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के इलाके की रहने वाली महिला ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि बीते एक अप्रैल को गांव के ही चार युवकों ने उसे घेर लिया और तमंचा दिखाकर उसे सुनसान जगह पर ले गए। जहां एक-एक कर सभी लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
यहीं नहीं इन लोगों ने घटना का वीडियो भी बनाया। कोतवाली सदर पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली सदर के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।