सादाबाद के मोहल्ला एलआईसी गली, वाल्मीकि बस्ती, आनंद नगर, हाथरस रोड, मुरसान रोड सहित कई स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं को धूमधाम से स्थापित किया गया।एलआईसी गली में अनुज सिंघल व उनके परिवार ने आरती उतारी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित योगेश शरण शास्त्री द्वारा भी गणेश पूजन किया गया।इधर, बिसावर में श्री बांकेबिहारी जी मंदिर से गणेश भगवान की शोभायात्रा निकाली गई। पंडित रूपेश गौतम, राजन लाल, बबलू चौधरी मौजूद रहे। मोहल्ला मुकुंदपुर में संजय कुमार, लोकेश, दिलीप शर्मा, पदम सिंह कुशवाह, छोटू कुशवाह ने पूजा अर्चना की।कुरसंडा में में कई स्थानो पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गईं। पैंठ बाजार स्थित मुकेश अग्रवाल के आवास पर प्रतिमा स्थापित की गई। भाजपा नेता चौधरी रूपेंद्र सिंह नंबरदार, देशराज गोला, ठाकुरदास, राजेंद्र सक्सेना मौजूद रहे।
बघराया में की गई गणेश प्रतिमा की स्थापना
मेंडू के गांव बघराया में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश प्रतिमा की स्थापना पूजा-अर्चना के साथ सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना ने की। ग्रामीणों ने विधायक और ब्लॉक प्रमुख हसायन धर्मेंद्रपाल सिंह का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में महेंद्रपाल सिंह, मोहित, पूर्व प्रधान छोटेलाल, अंकित, रिंकू, सचिन, दुष्यंत आदि मौजूद थे।
हनुमान मंदिर पर हुई गणेश प्रतिमा की स्थापना
सादाबाद में सुभाष गली स्थित हनुमान मंदिर पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव के तहत गणेश प्रतिमा की स्थापना धूमधाम के साथ की गई।इस अवसर पर मंदिर महंत पवन गौतम, चिंटू गौतम, राहुल मित्तल एड, दीपक एड, गोलू कट्टर हिंदू, अनुज उपाध्याय, विशाल मित्तल, रोहित मित्तल, आकाश, विनय गुप्ता, मोहित गुप्ता मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाली श्रीगणेश जी की शोभायात्रा
सहपऊ के मोहल्ला बजरिया, वासुदेव फार्म एवं पुराना थाना मोहल्ला में भगवान श्रीगणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। इससे पहले उनकी शोभायात्रा निकाली गई। गांव मढ़ाका में प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार उर्फ कलोदी काका, साकेत चौधरी, गुलाब सिंह, शिवराम, डॉ. सोमेश, शिशुपाल , राजू नाथ, सत्यवीर आदि शोभायात्रा में शामिल रहे।