हाथरस में बापू की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी व जलभराव बना रहा। शहर के मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क का सालों बाद भी जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। गांव ढकपुरा के प्राथमिक विद्यालय के पास पार्क में जलभराव के बीच गांधीजी की प्रतिमा खड़ी है।
आज पूरा देश महात्मा गांधी की जयंती मनाएगा। हाथरस जिले में कई आयोजन किए जाएंगे। बापू की प्रतिमाओं और तस्वीरों पर माल्यार्पण किया जाएगा, लेकिन गांधी जयंती से एक दिन पूर्व शहर में कई जगह लगी बापू की प्रतिमाएं व्यवस्था को शर्मसार करती नजर आती रहीं।
विज्ञापन
बापू की प्रतिमाओं के आसपास गंदगी व जलभराव बना रहा। शहर के मधुगढ़ी स्थित गांधी पार्क का सालों बाद भी जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। वहीं गांव ढकपुरा के प्राथमिक विद्यालय के पास पार्क में जलभराव के बीच गांधीजी की प्रतिमा की ओर किसी का ध्यान नहीं है।