फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सजीं जुए की महफिलें, करोड़ों के दांव पर पुलिस की नजर

Sat, 07 Nov 2026 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। दिवाली के मौके पर शहर में जुए की मंडियां सजने लगी हैं और इस बार भी शहर में करोड़ों रुपये के दांव लगने की आशंका जताई जा रही है। इस पारंपरिक बुराई को रोकने और इस पर लगाम कसने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है।
विज्ञापन


त्योहार के सीजन में जुए के शौकीन गुप्त ठिकानों की तलाश में रहते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के कई प्रतिष्ठित होटल और गेस्ट हाउस पुलिस के रडार पर हैं, जहां इस तरह की गतिविधियों के संचालन की आशंका जताई जा रही है।
इसके अलावा कई रसूखदार और कारोबारी लोग बाहरी अड्डों के बजाय अपने निजी प्रतिष्ठानों, गोदामों या दफ्तरों के अंदर ही चुपचाप फड़ सजाते हैं। इन तमाम संभावित ठिकानों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस खुफिया तंत्र के जरिये कड़ी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


जुए की परंपरा और कानून की सख्ती
लोगों में यह अंधविश्वास या मान्यता है कि दिवाली की रात जुए में हार-जीत सालभर की आर्थिक स्थिति तय करती है। हालांकि आधुनिक कानून की नजर में यह एक गंभीर अपराध है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने के लिए पुलिस इस पारंपरिक अंधविश्वास के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के मूड में है।



त्योहार की आड़ में जुए का अवैध कारोबार चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम निगरानी के लिए लगाई गई हैं।
विज्ञापन

-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें