फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सीटी फुंकी, हाथरस में बिजली ठप

Fri, 20 May 2016 11:39 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बिजली संकट से जूझ रहे जिले पर शुक्रवार को फिर बिजली गिर गई। शुक्रवार की तड़के सीटी फुंकने के कारण हाथरस की बिजली का आगरा से संपर्क टूट गया। इस वजह से टीटीजेड इलाकों में पूरे दिन लोग बिजली संकट से परेशान रहे। किसी तरह खैर के जरिए जिले की बिजली को बहाल तो कर दिया गया, लेकिन वितरण खंडों को पर्याप्त लोड नहीं दिया गया, जिससे फीडरों पर टुकड़ों में आपूर्ति की गई।  
विज्ञापन


गर्मी में बिजली संकट लगातार गहराता जा रहा है। कभी ट्रांसफॉर्मर फुंक रहे हैं तो कभी कंट्रोल कटौती करा रहा है। भीषण गर्मी में एकाएक बढे़ लोड को बिजली महकमा कंट्रोल नहीं कर पा रहा है, जिससे पिछले दो हफ्तों से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। विद्युत व्यवस्था को बनाए रखने में अधिकारियों के पसीने छूट रहे हैं। जिले में अधिकांश ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड हो चुके हैं। इनका लोड सामान्य नहीं किया जा रहा है। ओवरलोड के चलते ही शुक्रवार की तड़के तीन बजे आगरा पीलीपोखर बिजलीघर पर लगे 315 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर की सीटी फुंक गई। इस वजह से आगरा से मीतई 220 केवी बिजलीघर का संपर्क टूट गया। सुबह स्थानीय अधिकारियों ने किसी तरह खैर के थ्रू जिले को बिजली दी, लेकिन वो भी टुकड़ों में दी गई। हाथरस, सादाबाद, सिकंदराराऊ, सासनी, हसायन, मुरसान, सहपऊ आदि सभी जगह के बाश्ंिादे पूरे दिन बिजली कटौती की मार झेलते रहे। किसी भी बिजली को पर्याप्त विद्युत भार नहीं दिया जा सका।  

400 की जगह सिर्फ 40 एंपियर लोड 
सादाबाद में सर्वाधिक बिजली संकट कायम रहा। एक तरफ आगरा में सीटी फुंकने के बाद मीतई बिजलीघर से खैर की थ्रू सादाबाद को 400 एंपियर की जगह सिर्फ 40 एंपियर ही लोड मिल सका। इधर, पावर ग्रिड लाइन पर कार्य चलने से दोपहर 12 बजे से छह बजे तक सादाबाद क्षेत्र की बिजली बाधित रही, जिससे सादाबाद कस्बा व क्षेत्रवासियों को पूरे दिन बिजली नहीं मिल सकी। लोगोें में बिजली के लिए हाहाकार जैसी स्थिति बनी रही।  
विज्ञापन


आज बंद रहेगी मई की बिजली 
विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता कृष्ण कुमार ने बताया कि 400 केवी पावर ग्रिड लाइन की स्ट्रिगिंग कार्य के लिए 21 मई को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक 33 केवी विद्युत उपकेंद्र मई सादाबाद की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया है।

फिर फुंका ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से जूझे लोग
हाथरस। अलीगढ़ रोड पर लगा ट्रांसफॉर्मर लगातार तीसरी बार फुंक गया। पूरी रात अलीगढ़ रोड के बाशिंदों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। सुबह पानी भरने के लिए भी लोगों को दूसरे इलाकों की दौड़ लगानी पड़ी। 
शहरी विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों की अनदेखी से ट्रांसफॉर्मरों की अर्थिंग सही तरीके से नहीं की जा रही। वहीं ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों का लोड सामान्य नहीं किया जा रहा, जिससे अलीगढ़ रोड पर नगर पालिका के निकट लगा ट्रांसफॉर्मर लगातार तीसरी बार फुंक गया। अपनी ही लापरवाही से महकमे को काफी नुकसान झेलना पड़ा है तो वहीं लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। चार दिनों में बिजली गुल रहने से लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त रहा। 
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें