हाथरस। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ द्वारा लगातार प्रदेश सरकार से की जा रही वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय दिए जाने की मांग प्रदेश सरकार ने पूरी कर दी। इसके लिए सरकार ने बजट में 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इसके बाद वित्तविहीन शिक्षकों ने जहां लखनऊ में चल रहा धरना-प्रदर्शन स्थगित कर दिया तो दूसरे तरफ वित्तविहीन शिक्षकों ने मिष्ठान वितरित किए और सीएम को बधाई दी।
प्रदेश सरकार द्वारा वित्तविहीन शिक्षकों के मानदेय के लिए बजट में 200 करोड़ रुपये की व्यवस्था किए जाने के बाद वित्तविहीन शिक्षकों में हर तरफ हर्ष का माहौल देखा गया। मिष्ठान वितरित करने वालों में संतोष वर्मा, विजयपाल सिंह, राहुल वर्मा, विक्रम सिंह, राजेंद्र प्रसाद, शिशुपाल सिंह, संतोष उपाध्याय, प्रेम सिंह, सचिन लवानियां, हर दयाल शर्मा, भूवेंद्र कुमार आदि प्रमुख थे।