फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: परेशान होकर छोड़ा था पहला पति, दूसरी शादी में भी मिला धोखा

Sat, 21 Nov 2026 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
हाथरस। प्रेम विवाह के बाद महिला ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व सिगरेट से जलाने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि दूसरे पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरी शादी में भी उसे वही दर्द मिला है।
विज्ञापन

पीड़ित ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि पति की नशे की लत व मारपीट से परेशान होने के कारण उसकी पहली शादी टूट गई थी। इसके बाद बुजुर्ग माता-पिता की स्थिति और परिवार व गांव के लोगों ने दूसरे विवाह की सलाह दी। सासनी के गांव निवासी युवक से फोन पर बातचीत के जरिये उसकी जान-पहचान हुई।
शिकायतकर्ता के अनुसार युवक ने आगरा में अपना मकान होने की बात कही थी, जिसके बाद सात अगस्त 2022 को दोनों ने प्रेम विवाह किया। महिला का आरोप है कि शादी के दो महीने बाद उसे पता चला कि आगरा का वह मकान किराये का था।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि गांव आने के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। एक दिन उन पर गलत कार्य के लिए दबाव बनाया गया। जब उसने इन्कार कर दिया तो उसे पीटा और सिगरेट से जलाया।
आरोप है कि पति, देवर, सास, दो ननद और ससुर ने मिलकर उसे पीटा और बेहोश होने के बाद उसे मरा समझकर चले गए, जिसके बाद एक अन्य महिला की मदद से वह वहां से निकल सकी। शिकायतकर्ता ने आठ लाख रुपये नकद तथा सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण हड़प लेने का आरोप लगाया है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें