फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब व जुआ के खिलाफ खोला मोर्चा

Sun, 11 Sep 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
शराब बंदी को लेकर गांव एदलपुर में हुई पंचायत में भाग लेते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम एदलपुर में गत 29 अगस्त को ग्रामीणों ने बैठक कर गांव में लोगों के शराब पीने एवं जुआ खेलने से रोकने हेतु पंचायत की थी। पंचायत में शराब पीने वालों व जुआ खेलने वालों से इसे छोड़ने की अपील भी की थी। इसी क्रम में जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में रविवार को गांव के लोगों की पंचायत हुई, जिसमें शराब व जुए की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


यहां गांव के लोगों ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के मुताबिक 50 प्रतिशत लोगों ने पंचायत के निर्णय पर अमल करना शुरू कर दिया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जुआ खेलने वाले तथा शराब पीने वालों को 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर शराब न पीने व जुआ न खेलने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बावजूद भी लोगों ने इन कृत्यों का त्याग नहीं किया तो उनका समाज से बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।

इस मौके पर पूर्व प्रधान राजन लाल, सुरेंद्र दत्त गौतम, सरनाम सिंह, नरेंद्र दत्त गौतम, प्रधानपति हरेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, पंकज गौतम, मोहन श्याम, रमेश शर्मा, बनवारीलाल चारग, भीकम चंद्र, धर्मपाल सिंह, महेंद्र सिंह फौजी, राजकुमार, पूरन सिंह, सुखवीर सिंह, नारायण सिंह, घनश्याम सिंह, आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें