यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलने की ललक में दो दोस्त दौड़ते हुए हाथरस से लखनऊ की ओर रवाना हुए। इससे पहले उन्होंने साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ, केदारनाथ, अयोध्या और हरिद्वार तक सफर किया है।
21 जून की सुबह हाथरस के गांव सूजिया से विकास कोहली और गांव बहरदोई से अर्जुन प्रजापति दौड़ते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि वह ज्यादातर दौड़ते हुए और थकान होने पर थोड़ा ठहर कर यह सफर तय करेंगे।
विज्ञापन
दोनों दोस्तों के मन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का विचार आया तो दोनों ने निर्णय लिया कि वह हाथरस से लखनऊ तक 348 किमी का सफर दौड़ते हुए तय करेंगे।
दोनों किशोरों का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करना उनका सपना है। इसलिए उन्होंने इसका निर्णय किया। इससे पहले विकास कोहली ने साइकिल से प्रयागराज महाकुंभ, केदारनाथ, अयोध्या और हरिद्वार तक सफर किया है।