मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यूपीएससी, सीए, जेआरएफ, पीसीएस सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क तैयारी कराई जाती है।
हाथरस में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत 1 जुलाई से प्रतियोगी विद्यार्थियों की निःशुल्क कोचिंग शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। इस योजना के तहत यूपीएससी, सीए, जेआरएफ, पीसीएस सहित अन्य विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इस योजना के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क तैयारी कराई जाती है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत पीसी बागला कॉलेज में 1 जुलाई से कोचिंग शुरू होगी। कोचिंग के लिए आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 72 पात्र छात्र छात्राओं का चयन कर चुका है। इस योजना के तहत 218 छात्र छात्राओं ने आवेदन प्रस्तुत किए थे, जिनमें से सत्यापन के दौरान 136 छात्र-छात्राओं के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
इस प्रक्रिया के दौरान 72 छात्र-छात्राओं को इस योजना के लिए पात्र माना गया। अब इन चयनित छात्र-छात्राओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता ने बताया कि जो भी प्रतियोगी छात्र निशुल्क कोचिंग लेना चाहते हैं, वह छात्र अपना आवेदन कार्यालय में दे सकते हैं।