फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली सबमर्सिबल बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, सीज

Fri, 03 Aug 2018 12:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
विज्ञापन
सबमर्सिबल की फैक्ट्री पर छापेमारी करते एसडीएम सदर। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा के निकट एक फैक्ट्री पर एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह ने छापा मारा। फैक्ट्री में कई ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर सबमर्सिबल तैयार की जा रही थीं।

इस फैक्ट्री पर तलाशी के दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम को लाखों रुपये की कीमत का सबमर्सिबल का सामान बरामद हुआ है। एसडीएम सदर ने  इसकी सूचना महाप्रबंधक डीआईसी को दे दी है।       
विज्ञापन


गांव नगला भूरा के निकट मान्या इंटरप्राइजेज नाम से एक फैक्ट्री लंबे समय से संचालित थी। इस फैक्ट्री में सबमर्सिबल बनाने का काम किया जाता था। एसडीएम सदर अरुण कुमार सिंह को सूचना प्राप्त हुई कि इस फैक्ट्री में ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगाकर सबमर्सिबल को पैक किया जा रहा है। सूचना पाते ही एसडीएम सदर ने पुलिस की टीम को साथ लेकर फैक्ट्री पर छापा मार दिया। 
विज्ञापन


छापा पड़ते ही फैक्ट्री संचालक के होश उड़ गए। जब फैक्ट्री परिसर की तलाशी ली गई तो यहां ब्रांडेड कंपनियों के लेबल लगे गत्ते बरामद हुए। लाखों रुपये कीमत को सबमर्सिबल  का सामान भी मिला। फैक्ट्री परिसर में 844 रिपेयरिंग समर, 400 रोटर, 39 कंपलीट समर, 4 हाई फ्लो समर, 21 फील्ड मार्शल, 20 किसान, 6 कलर के लिए समर ,7 ऑयल ड्रम आदि सामान को बरामद किया गया है। एसडीएम सदर ने फैक्ट्री को सील कर दिया है। वही ब्रांडेड कंपनियों का मोनोग्राम इस्तेमाल करने को लेकर जांच की जा रही है, जिससे पुलिस कार्रवाई भी कीजा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें