फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: क्रेडिट कार्ड कराना था बंद, एसबीआई एजेंट बन खाते से पार कर दिए 19 हजार रुपये, ऐसे की ठगी

Thu, 09 Jul 2026 09:34 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

भगवान सिंह एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद कराना चाहता था। इसके लिए उसने कार्ड पर बकाया राशि का भुगतान कर दिया था। इसी बीच उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को एसबीआई का एजेंट बताया और ठगी का शिकार बना लिया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला शेखा निवासी भगवान सिंह से क्रेडिट कार्ड बंद कराने के नाम पर 19,008 रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत गुरुवार को कोतवाली में की है।

विज्ञापन


पीड़ित भगवान सिंह ने बताया कि वह एसबीआई क्रेडिट कार्ड बंद कराना चाहता था। इसके लिए उसने कार्ड पर बकाया राशि का भुगतान कर दिया था। इसी बीच उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्वयं को एसबीआई का एजेंट बताया। कथित एजेंट ने कहा कि क्रेडिट कार्ड बंद करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पहले बकाया राशि का भुगतान आवश्यक है और भुगतान होने के बाद वह कार्ड तुरंत बंद कर देगा।

पीड़ित ने बताया कि कॉल करने वाले व्यक्ति के पास पहले से ही उसके क्रेडिट कार्ड से जुड़ी कई जानकारियां थीं, जिससे उसे उसकी बात पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने कार्ड बंद करने की प्रक्रिया का हवाला देकर पीड़ित से मोबाइल पर आया ओटीपी पूछ लिया। जैसे ही भगवान सिंह ने ओटीपी साझा किया, उनके खाते से 19,008 रुपये कट गए। कुछ देर बाद बैंक से जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि वह साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि अनजान व्यक्ति के कहने पर कभी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें